BJP प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का बयान, अंता से उम्मीदवार के नाम का एलान आज होगा घोषित

जयपुर: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का बयान देते हुए कहा कि अंता से उम्मीदवार के एलान आज हो जाएगा. मदन राठौड़ ने कहा कि आज उम्मीदवार के नाम का एलान घोषित हो जाएगा. लोकतंत्र के अंदर विपक्ष का होना जरूरी है. आज विपक्ष कहीं दिखाई नहीं दे रहा है. अंता उप चुनाव में भाजपा की जीत होगी.

गौरतलब है कि राजस्थान के बारां जिले की अंता विधानसभा सीट उपचुनाव को लेकर सियासत तेज है.कांग्रेस ने प्रमोद जैन भाया पर दांव खेला है.वहीं बीजेपी में टिकट को लेकर मंथन जारी है.कोर कमेटी की बैठक में उम्मीदवार का चयन होगा. अंता के मतदाता अपने नए विधायक का चयन करने को तैयार हैं.यह सीट 2008 में अस्तित्व में आई थी.

इस सीट ने तीन बार राजस्थान सरकार को मंत्री दिए है.मंत्री रह चुके प्रमोद जैन भाया को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है.बीजेपी ने अभी फैसला नहीं किया गया है.कोर कमेटी की बैठक में उम्मीदवार चयन पर फैसला होगा.हाड़ौती का अंता कई मायनों में खास है यहां के सियासी मिजाज को झालावाड़ से आने वाली हवा और कोटा से आने वाली घटाएं प्रभावित करती है.बीजेपी में प्रमुख नामों पर मंथन शुरू हो गया है.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला ने दिया एक साथ 4 बच्चों को जन्म, डॉक्टर बोले- 24000 में से 1 मामला आता है ऐसा

झालावाड़ की ज्योति कश्यप का झालावाड़ के जनाना अस्पताल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 8 July 2026

Jagruk Janta 8 July 2026Download रिएक्ट करें♥️      जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामला : धन का बाग में होता था बंटवारा!

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामले में रोज...