BJP की लिस्ट जारी, मध्यप्रदेश के 39, छत्तीसगढ़ के 21 उम्मीदवार तय

jagrk janta @ भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की मीटिंग बुधवार देर रात तक नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में हुई थी। मीटिंग में PM मोदी ने MP के नेताओं से कमजोर सीटों पर फोकस करने के लिए कहा था। भाजपा ने विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही मध्य प्रदेश की 39 और छत्तीसगढ़ की 21 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। छत्तीसगढ़ की पाटन सीट से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ उनके रिश्तेदार विजय बघेल को उतारा गया है। वे दुर्ग से पार्टी के सांसद हैं। दिल्ली में एक दिन पहले यानी 16 अगस्त को ही केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक हुई थी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत CEC के मेंबर्स शामिल हुए थे। इसमें इस बात पर चर्चा हुई थी कि कुछ कमजोर सीटों पर प्रत्याशियों की एक-दो दिनों में घोषणा कर दी जाएगी।

एमपी की उन सीटों का ऐलान, जहां पिछला चुनाव भाजपा हारी थी
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने 39 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। ये सभी वो सीटें है जहां वर्तमान में कांग्रेस का कब्जा है। इनमें भी ज्यादातर वो सीटें है, जहां बीजेपी लगातार दो बार से चुनाव हार रही है।

भोपाल मध्य से ध्रुवनारायण सिंह और भोपाल उत्तर से आलोक शर्मा को टिकट दिया गया है। इंदौर के राऊ से मधु वर्मा को मैदान में उतारा गया है। भिंड के गोहद से लाल सिंह आर्य को टिकट दिया गया है। जबकि पिछोर सीट से प्रीतम लोधी को मैदान में उतारा गया। छतरपुर से पूर्व मंत्री ललिता यादव, चाचौड़ा से प्रियंका मीणा को मौका दिया गया है। सुमावली से सिंधिया समर्थक अदल सिंह कंसाना को टिकट मिला है। पेटलावद से निर्मला भूरिया को उतारा गया है।

विजय बघेल को पाटन से चुनाव लड़ाएगी भाजपा
जारी की गई लिस्ट में सांसद विजय बघेल का भी नाम है। उन्हें पाटन से चुनाव लड़ाया जाएगा। यहीं से प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनाव जीता था। बघेल CM बघेल के रिश्तेदार हैं, भतीजे लगते हैं। इस साल का ये चुनाव कका बनाम भतीजा होगा। बघेल को भाजपा ने घोषणा पत्र समिति का संयोजक भी बना रखा है। राम विचार नेताम को भी टिकट दिया गया है। वो रामानुजगंज से चुनाव लड़ेंगे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...