बीकानेर में बुधवार को भी 18+ वालों के कंधे रहेंगे सुने, वेक्सीनेशन पर रहेगा लॉक,बुकिंग के लिए ना करें माथापच्ची

बीकानेर में बुधवार को भी 18+ वालों के कंधे रहेंगे सुने, वेक्सीनेशन पर रहेगा लॉक,बुकिंग के लिए ना करें माथापच्ची

बीकानेर@जागरूक जनता । पूरे प्रदेश में वेक्सीनेशन की किल्लत के चलते युवा वर्ग का टीकाकरण का कार्य ठप्प सा हो गया है जिसका असर बीकानेर में पिछले तीन-चार दिनों से देखने को मिल रहा है जंहा 18+ वालों को वेक्सीन लगवाने के लिए निराशा का सामना करना पड़ रहा है । शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में वेक्सीनेशन को लेकर युवाओं में काफी जोश दिखाई दे रहा जिसका आलम यह है कि शाम 7 बजते ही अगले दिन के टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर मीडिया से लेकर इस कार्य से जुड़े लोगों से संपर्क साधने के प्रयास शुरू हो जाते है । लेकिन आपको बता दे, कि जिले में बुधवार को भी 18+ (18 से 44 आयु वर्ग वालों) का वेक्सीनेशन नही होगा । आरसीएचओ डॉ राजेश गुप्ता ने बताया कि बीकानेर में 18+ वालों के लिए डोज उपलब्ध नही है ऐसे में बुधवार को बीकानेर शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में 18 से 44 आयु वर्ग वालो के लिए सेशन नही लगेंगे लिहाजा आज ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग भी नही खुलेगी । आरसीएचओ ने बताया बुधवार को शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में 45+ वालो के सेशन आयोजित किये जायेंगे जिसमे कुछ केंद्रों में कोविशील्ड व बाकी में कोवेक्सीन की डोज लगाई जाएगी ।

।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...