बड़ी खबर : CBSE 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द, पीएम मोदी की बैठक के बाद लिया फैसला

बड़ी खबर : CBSE 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द, पीएम मोदी की बैठक के बाद लिया फैसला

नई दिल्ली@जागरूक जनता । सरकार ने इस साल CBSE 12 वीं की परीक्षा रद्द कर दी है । मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अहम बैठक के बाद यह फैसला लिया गया । मीटिंग के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि अभी छात्रों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता में है । ऐसे माहौल में उन्हें परीक्षा का तनाव देना ठीक नहीं है । हम उनकी जान खतरे में नहीं डाल सकते । इस बैठक में CBSE के चेयरमैन , शिक्षा मंत्रालय के सेक्रेटरी के अलावा केंद्रीय मंत्री अमित शाह , निर्मला सीतारमण , पीयूष गोयल , धर्मेंद्र प्रधान , राजनाथ सिंह और प्रकाश जावड़ेकर शामिल हुए । यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की गई । सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री के सामने परीक्षा कराने के सभी विकल्प रखे गए । ये विकल्प राज्य सरकारों और CBSE बोर्ड के साथ लंबी चर्चा के बाद तैयार किए गए थे । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 12 वीं की परीक्षाएं रद्द करने की मांग की थी । उन्होंने कहा था कि पिछली परफॉर्मेंस के आधार पर छात्रों का आकलन किया जाए । केजरीवाल ने कहा था कि पेरेंट्स परेशान हैं । वो नहीं चाहते हैं कि वैक्सीनेशन किए बिना परीक्षा हो ।

।

।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...