बीकानेर : ज्वेलर्स के यंहा चोरों ने बोला आधी रात को धावा, शटर व गेट तोड़कर सोने चांदी के जेवरात किये पार

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर में सर्दी का सितम कहर ढा रहा है तो वंही चोरों की दहशत भी ठंडी रात में और तेज हो गई है । शनिवार देर रात्रि को गंगाशहर स्थित ज्वेलर्स की दुकान के यंहा चोरों ने धावा बोलते हुए पहले शटर को तोड़ा और फिर अलमुनियम का गेट तोड़कर बड़े ही आराम से सोने चांदी के जेवर चुरा लिए और फरार हो गए । चोर बड़े शातिर थे उन्होंने इस पूरी घटना को चंद मिनटों में अंजाम दिया । यह पूरा घटनाक्रम दुकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया । सुबह जब आसपास के दुकानदारों ने दुकान का शटर आधा टूटा देखा तो फौरन दुकान मालिक को इत्तला दी जिस पर गंगाशहर पुलिस ने मौका मुआयना कर संदिग्ध चोरों की तलाश में पूरे इलाके में छानबीन शुरू की ।

गंगाशहर थानाधिकारी राणीदान उज्जवल ने बताया कि गंगाशहर बाजार में स्थित कान्हा ज्वैलर्स की दुकान पर यह चोरी की वारदात हुई है । जंहा देर रात्रि को दो चोरों ने पहले दुकान का शटर तोड़ा फिर अलमुनियम का गेट तोड़कर दुकान में रखे सोने चांदी के जेवरात पार कर लिए और फरार हो गए । चोर बड़े ही शातिर किस्म के है जिन्होंने इस चोरी की घटना को मात्र कुछ ही मिनटों में अंजाम दे दिया । चोरी हुए आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब एक लाख के आसपास बताई जा रही है । दुकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज में चोरी की करतूत कैद हो गई है जिसके आधार पर पुलिस टीम संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है । मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है जंहा से फिंगरप्रिंट लिए गए है ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 March 2026

Jagruk Janta 11 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...