बीकानेर : नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने वाला वहशी आरोपी चढ़ा नयाशहर पुलिस के हत्थे..

बीकानेर@जागरूक जनता। नयाशहर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने वाले आरोपी वहशी को नयाशहर पुलिस ने दबोच लिया है । पुलिस की गिरफ्त में आया 34 वर्षीय आरोपी रामपुरा बस्ती का रहने वाला सत्यवीरसिंह पुत्र लक्ष्मणसिह राजपूत है जिसने आठ वर्षीय नाबालिग के साथ खोटा काम किया था। पीड़ित नाबालिग के दादा ने इस सम्बंध में नयाशहर पुलिस में शिकायत देते हुए बताया कि रात को आठ बजे के आसपास उसके आठ वर्षीय नाबालिग पोते को एक व्यक्ति बहला फुसलाकर अपनी मोटरसाईकिल पर मेरे घर के पास से ले गया है । जिस पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं व पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कार्यवाहक थानाधिकारी देवेन्द्र कुमार द्वारा शुरू की गई।

वंही एसपी योगेश यादव ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की अतिशीघ्र धरपकड़ के निर्देश दिए थे, जिस पर एसएसपी सिटी अमित कुमार के निर्देशन में सीओ सिटी दीपचंद के निकट सुपरविजन में कार्यवाहक एसएचओ देवेंद्र सोनी के नेतृत्व में गठित टीम ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई ओर आरोपी को नामजद कर लिया। वंही आरोपी को दबोचने के लिए उसके मोबाईल के मार्फ़त लोकेशन ट्रेस की गई । इसमे साईबर सेल के हैडकांस्टेबल दीपक याद की भी मदद ली गई और कुछ ही समय मे पुलिस को सफलता हाथ लग गई, और आरोपी को बीती रात को दबोचकर पोक्सो के विशेष न्यायालय में पेश किया गया जंहा से उसे नयाशहर पुलिस की रिमांड पर सौंप दिया गया ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कचरा वाहन में वापस भेजा School का फर्नीचर, छात्राओं ने जताया रोष

चुनाव के बाद पीएम श्री बालिका स्कूल पहुंचा फर्नीचर गंदगी...

Jagruk Janta Hindi News Paper 16 September 2026

Jagruk Janta 16 September 2026Download रिएक्ट करें♥️  👍 👎 😊 🌸       https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414