बीकानेर : आत्महत्या के मामले फिर बढ़े, एक ने पानी की टंकी में तो दूसरे ने फांसी लगा कर दी जान

बीकानेर@जागरूक जनता। जिले के दो अलग अलग थाना क्षेत्रो में दो आत्महत्या के मामले सामने आए है। जिसमे जामसर पुलिस थाना क्षेत्र में एक की पानी की टंकी में डूबने से मौत हो गई तो श्रीकोलायत थाना क्षेत्र में दूसरे ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई घड़सीराम ने जामसर थाने में रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के मुताबिक उसके भाई गणेशाराम की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। ऐसे में 30 अक्टूबर को उसकी सवेरे नौ बजे से लेकर दोपहर के बीच पानी की टंकी में डूबने से मौत हो गई।
दूसरी ओर लक्ष्मण सिंह ने श्रीकोलायत पुलिस को रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के मुताबिक उसके भाई सूर्यभान सिंह ने ज्वालामुखी मठ में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। उल्लेखनीय है, बीकानेर में बीते दिनों से आत्महत्या के मामलों में गिरावट आई थी, वंही इससे पहले हर दिन लगभग आत्महत्या के मामले सामने आ रहे है । लेकिन आज एक साथ दो आत्महत्या के मामलों ने बीकानेर में फिर से चिंता बढा दी है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 17 June 2026

Jagruk Janta 17 June 2026Download रिएक्ट करें♥️   जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

डॉ मुकुल शर्मा के सान्निध्य में मनाएँगे 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जयपुर। मुरलीपुरा स्कीम स्थित संत बाबा मेहरदास मंदिर में...