बीकानेर: व्हाट्सएप ग्रुप में पोस्ट करना पड़ा महंगा,एडमिन सहित दो युवक गिरफ्तार

बीकानेर@जागरूक जनता। आमजन की दिनचर्या का हिस्सा बन चुके व्हाट्सएप पर पल पल की खबरें तो अपडेट रहती है, साथ ही मनोरंजन का सबसे बेहतरीन व सस्ता साधन भी है, लेकिन कुछ शरारती तत्व इसका गलत इस्तेमाल कर रहे है । इसको लेकर बीकानेर पुलिस एक्टिव हो गई है और तकनीकी संसाधनों व साइबर सेल की मदद से ऐसे ग्रुपों पर नजर रखी जा रही है । इसी क्रम में व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लीलता भरे आपत्तिजनक मैसेज भेजने के मामले में बीकानेर की कोतवाली थाना पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन सहित दो युवकों पर कार्यवाही की है । पुलिस ने आचार्यो की घाटी निवासी 27 वर्षीय मनमथ नारायण आचार्य पुत्र दुर्गाशंकर आचार्य व बाहेती स्कुल के पास आचार्यों की घाटी के नीचे निवासी (व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन) 32 वर्षीय सुशील पुत्र नवनरतन माली को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी योगेश यादव के निर्देशन में सीओ सिटी दीपचंद व कोतवाली थानाधिकारी नवनीत सिंह द्वारा की गई है । पुलिस की साईबर सेल को सूचना मिली कि सुशील पुत्र नवनरतन माली के ग्रुप में आपत्तिजनक पोस्ट की गई है । जिस पर पुलिस ने ग्रुप एडमिन सहित पोस्ट करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...