बीकानेर : शहर के इस सर्किल पर वाहन की टक्कर से घायल युवक ने तोड़ा दम

बीकानेर : शहर के इस सर्किल पर वाहन की टक्कर से घायल युवक ने तोड़ा दम

बीकानेर। बीकानेर में पंडित दीनदयाल सर्किल पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के भाई सुभाषपुरा निवासी अशोक कुमार गुर्जर ने इस आशय की रिपोर्ट सदर पुलिस को दी है। रिपोर्ट के मुताबिक 15 जून की शाम को उसका भाई म्यूजियम सर्किल से घर आ रहा था। आरोप है कि पंडित दीनदयाल सर्किल के निकट साइड में चल रहे उसके भाई को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसका भाई गंभीर घायल हो गया। उसको पीबीएम लेकर गए। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related