बीकानेर में निर्यात की प्रचुर संभावनाएं युवाओं को स्टार्टअप की और आकर्षित करने की आवश्यकता…..

बीकानेर में निर्यात की प्रचुर संभावनाएं युवाओं को स्टार्टअप की और आकर्षित करने की आवश्यकता :- पंकज ओझा
आज

बीकानेर@जागरूक जनता। गंगाशहर निवासी वर्तमान में ड्यूस बैंक फ्लोरिडा यूएस के वाइस प्रजीडेंट पंकज ओझा ने बीकानेर जिला उद्योग संघ के पदाधिकारियों से बीकानेर बीकानेर के औद्योगिक विकास हेतु निर्यात बढाने की संभावनाओं पर चर्चा की। पंकज ओझा ने बताया कि बीकानेर में स्टार्टअप की महत्ती आवश्यकता है। बीकानेर के युवाओं को स्टार्टअप की और आकर्षित करने की आवश्यकता है ताकि युवा पीढ़ी अपने लक्ष्य को निर्धारित कर बीकानेर के औद्योगिक विकास की भागीरथ बन सके। इसके लिए सभी बीकानेर वासियों को बीकानेर के विकास के बारे में सोचने और उस पर कार्य करने की जरूरत है। बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि बीकानेर के औद्योगिक विकास के लिए यहाँ ड्राईपोर्ट की अत्यंत आवश्यकता है जबकि बीकानेर का आने वाला भविष्य औद्योगिक दृष्टि से काफी उज्जवल है। बीकानेर में मेगा फ़ूड पार्क की सैद्धांतिक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है जल्द ही बीकानेर गेस पाइप लाइन से जुड़ जाएगा साथ ही जल्द ही बीकानेर से महानगरों के लिए हवाई सेवा का विस्तार होने के प्रयास भी जारी है। इससे बीकानेर में औद्योगिक विकास तो संभव होगा ही साथ साथ ही साथ रोजगार के नए आयाम भी सुलभ हो सकेंगे। बीकानेर जिला उद्योग संघ के सचिव वीरेंद्र किराडू ने पंकज ओझा से साल में 2 बार एनआरआई से मीटिंग करवाने एवं बीकानेर के प्रोडक्ट का विदेशी कल्चर में ज्यादा से ज्यादा प्रचार करने का आग्रह किया। शिवराज विश्नोई ने बताया कि पंकज ओझा द्वारा राजस्थानी भाषा को मान्यता दिलवाने की और दृढ़ता से प्रयास किये जा रहे हैं उनके द्वारा यूएसए के दूतावास में राजस्थानी भाषा के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन भी करवाए गये हैं। चर्चा के अंत में बीकानेर जिला उद्योग संघ द्वारा पंकज ओझा का साफा व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया इस अवसर पर दिलीप रंगा, किशन मूंधड़ा, महावीर दफ्तरी आदि शामिल हुए।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...