कुश्ती में बीकानेर का दबदबा,गोल्ड सिल्वर एंव ब्रांज पर किया कब्जा,शहर हुआ गौरवान्वित..

बीकानेर@जागरूक जनता। इंटर यूनिवर्सिटी कुश्ती प्रतियोगिता में पटेल बाल विहार व्यामशाला बीकानेर के तीन पहलवानों ने मेडल पाए हैं। जिला कुश्ती संगम के सचिव पहलवान जगन पूनिया ने बताया कि हाल ही में आयोजित हुई इंटर यूनिवर्सिटी कुश्ती प्रतियोगिता में रोमन घोड़ेला को गोल्ड,शिवकरण सारस्वत को सिल्वर एवं कैलाश कस्वा को ब्रांज मेडल मिले हैं। इन तीनों पहलवानों को मेडल मिलने पर बीकानेर के पहलवान एवं खेल जगत से जुड़े लोगों में खुशी की लहर है। बीकानेर के इन तीनों पहलवानों के मेडल प्राप्त करने पर जिला कुश्ती संघम के संरक्षक मांगेराम पुनियां,संगम के अध्यक्ष कमल कल्ला,महेंद्र सिंह चौहान,मान सिंह सिहाग,पहलवान महावीर कुमार सहदेव,अभिषेक गहलोत,जसविंदर सिंह,प्रदीप कुमार स्वामी,सहीराम, रामप्रसाद,लक्ष्मण सारस्वत, अमर सिंह,रामप्रताप समेत संगम के पदाधिकारी एवं पहलवानो ने इन पहलवानों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला मानसिक स्वास्थ्य विषयक वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

जयपुर. वूमेन मेंटल हेल्थ स्पेशलिटी सेक्शन, इंडियन साइकाइट्रिक समिति...

Jagruk Janta Hindi News Paper 24 JUne 2026

Jagruk Janta 24 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...