बीकानेर : सड़क किनारे पड़े मिले दो युवकों के शव, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस मौके पर,दोनो मृतक एक ही गांव के..

बीकानेर@जागरूक जनता। जिले के सेरूणा थाना क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर दो युवकों के शव सड़क किनारे मिलने की खबर सामने आई है। सूचना पर सेरूणा पुलिस मौके पर पहुंची है। दोनो ही मृतक लखासर के बताए जा रहे है। घटना के बाद लखासर गांव सहित समूचे इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार सेरूणा थाना क्षेत्र के जोधासर से सेरूणा की तरफ 1 किमी दूरी पर एक युवक का शव सड़क के ठीक किनारे पड़ा मिला है । पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त लखासर निवासी केसराराम नायक के रूप में हुई है। वंही मृतक के परिजन भी घटनास्थल पहुंच गए है।

वंही दूसरा शव भी सेरूणा थाना क्षेत्र भोजास गांव के पास सड़क किनारे ओंधे मुंह पड़ा मिला है । पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त लखासर निवासी मालाराम मेघवाल बताई जा रही है। सेरूणा पुलिस के अनुसार दोनो मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नही मिला है आशंका जताई जा रही है किसी वाहन ने टक्कर मारी होगी,फिलहाल यह जाँच का विषय है। वंही पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया है। पुलिस सभी बिंदुओं की जांच कर रही है।  घटना के बाद से आसपास के खेतों व इस रोड़ से गुजर रहे लोगो की मौके पर भीड़ लग गई ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कचरा वाहन में वापस भेजा School का फर्नीचर, छात्राओं ने जताया रोष

चुनाव के बाद पीएम श्री बालिका स्कूल पहुंचा फर्नीचर गंदगी...

Jagruk Janta Hindi News Paper 16 September 2026

Jagruk Janta 16 September 2026Download रिएक्ट करें♥️  👍 👎 😊 🌸       https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414