बीकानेर: भाजयुमो देहात अध्यक्ष सींवर ने जिला कार्यकारिणी में फूंकी जान,18 मंडल अध्यक्षों की घोषणा

बीकानेर@जागरूक जनता। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के निर्देशानुसार भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा एवं जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत की स्वीकृति से भाजयुमो बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष जसराज सींवर ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुवे 18 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है ।

सींवर ने बताया नोखा शहर में रामनिरंजन जोशी, नोखा देहात में भवानी सिंह सिसौदिया,पांचू में प्रिंस शर्मा, जांगलू में प्रेमाराम खुड़िया, देशनोक में पंकज देपावत, पलाना में राकेश गोदारा, बज्जू में राजाराम लेघा, इसी प्रकार बरसलपुर में दुर्जन सिंह सोढ़ा, श्रीडूंगरगढ़ में महेंद्र सिंह राजपूत, श्रीडूंगरगढ़ देहात में उत्तम नाथ, बापेउ में बाबूलाल सियाग, मोमासर में बजरंग प्रजापत,बीछवाल में जितेंद्र स्वामी, महाजन में सावन पुरोहित,कालू में जितेंद्र गोदारा कुजटी, नापासर में नंदलाल तावणियां, रुणिया बास में गणपत गोदारा व लूणकरणसर में महावीर जाट को मंडल अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है । सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को अपनी अपनी कार्यकारिणी गठित कर देहात जिला कार्यालय में सूचित करने के लिए निर्देशित किया गया है ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...