बीकानेर बना प्रतियोगी परीक्षा में धांधली का गढ़, अब थर्ड ग्रेड टीचर का पेपर दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, मामला दर्ज

बीकानेर@जागरूक जनता। प्रदेश में सरकारी दामाद बनने की चाह में इससे जुड़े क्षेत्र में एक के बाद एक घपले व धोखेबाजी सामने आ रही है । बीकानेर में एसआई भर्ती में नकल गिरोह का भंडाफोड़ होने का मामला अभी ठंडा हुआ नही है । इसी बीच शहर के कोतवाली थाने में थर्ड ग्रेड टीचर का पेपर दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है । मीणो के चौक निवासी परिवादी मुकेश मीणा पुत्र कानाराम मीणा ने कोतवाली थाने में लिखित परिवाद देते हुए आरोप लगाते हुए बताया कि सुजानदेसर निवासी आरोपीगण सुनील, भांकरलाल व प्रेम मेघवाल ने उसको थर्ड ग्रेड पेपर दिलाने के नाम पर चार लाख तीस हजार रुपए धोखाधड़ी पूर्वक हड़प लिए है। परिवादी की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भादसं 420, 406, 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच भानीराम सउनि को सौंपी है ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...