बड़ी राहत : पटवार प्रतियोगी परीक्षा मेें चयनित सत्यापन से वंचित रहे अभ्यर्थियों को मिलेगा एक और अवसर

जयपुर@जागरूक जनता। आरएएस परीक्षा अथवा अपरिहार्य कारणों से तय कार्यक्रम के दौरान दस्तावेज सत्यापन कराने से वंचित रहे सीधी भर्ती पटवार प्रतियोगी परीक्षा-2021 में अस्थाई रूप से चयनित अभ्यथियों को 30 व 31 मार्च को दस्तावेज सत्यापन का मौका दिया जायेगा।

राजस्व मंडल की उप निबंधक (भू अभिलेख) दीप्ति शर्मा ने बताया कि सीधी भर्ती पटवार प्रतियोगी परीक्षा-2021 से अस्थाई रूप से चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन का कार्य राजस्व मण्डल राजस्थान, अजमेर मे गत 21 फरवरी से आरंभ होकर आगामी 31 मार्च तक किया जायेगा।

कतिपय अभ्यर्थियों द्वारा आरएएस मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने के कारण दूरभाष पर मण्डल द्वारा किये जा रहे दस्तावेज में सत्यापन हेतु उपस्थित होने मे असमर्थता जाहिर की गई है। ऎसे अभ्यर्थियों को राहत प्रदान करते हुए मंडल प्रशासन की ओर से निर्धारित आरक्षित तिथियों 30 मार्च 2022 एवं 31 मार्च 2022 में से किसी भी एक दिन उपस्थित होकर दस्तावेजों का सत्यापन कार्य करवाने की व्यवस्था गई है। इसके पश्चात किसी भी अभ्यर्थी को अन्य अवसर प्रदान किया जाना संभव नहीं होगा। 

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला मानसिक स्वास्थ्य विषयक वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

जयपुर. वूमेन मेंटल हेल्थ स्पेशलिटी सेक्शन, इंडियन साइकाइट्रिक समिति...

Jagruk Janta Hindi News Paper 24 JUne 2026

Jagruk Janta 24 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...