बीकानेर: शिक्षा हाई स्कूल के सामने से एक बंदूकधारी को पुलिस ने दबोचा, क्रेटा गाड़ी को किया जब्त, पूछताछ जारी

बीकानेर@जागरूक जनता। अवैध हथियार के खिलाफ बीकानेर पुलिस का अभियान जारी है जंहा आज एसपी योगेश यादव के निर्देशन में जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध देशी पिस्टल के साथ दबोचा है । पकड़े गए युवक की उम्र मात्र 21 वर्ष है । जेएनवीसी थाना प्रभारी महावीर प्रसाद ने बताया कि थाना क्षेत्र में एक युवक के पास अवैध हथियार होने की खुफिया इत्तला उच्चाधिकारियों से प्राप्त हुई जिस पर पुलिस टीम ने शिवबाड़ी में शिक्षा हाई स्कूल के सामने धोरो पर दबिश देकर जैसलमेर झिनझिनयाली निवासी 21 वर्षीय आरोपी युवक पृथ्वी सिंह पुत्र चेतनसिंह जाति सोढा राजपूत को घेराबंदी देकर दबोच लिया। पुलिस को आरोपी की तलाशी में एक अवैध पिस्टल को बरामद किया है वंही साथ ही युवक के कब्जे से क्रेटा गाड़ी को जब्त किया है । आरोपी युवक से बरामद हथियार के सम्बंध में कड़ी पूछताछ जारी है ।

इस कार्रवाई को एसपी योगेश यादव के निर्देशन में एएसपी सिटी शेलेन्द्र सिंह इन्दौलीया व सीओ सदर पवन भदौरिया के निकट सुपरविजन में जेएनवीसी थाना प्रभारी महावीर प्रसाद के नेतृत्व में गठित टीम ने अंजाम दिया है। टीम में मनोज कुमार उपनिरीक्षक, दीपक हैडकानि साईबर सेल, रोहिताश भारी हैडकानि, रामनिवास कानि,राकेश बिशनोई कानि,अमित मीणा कानि,योगेन्द्र धवल कानि, रघुवीरदान कानि,देवेन्द्र कानि डीएसटी आदि शामिल रहे।

उल्लेखनीय है, बीकानेर में अवैध हथियारों की भरमार है जिला पुलिस को ऐसी कार्यवाहियों पर तेजी दिखानी होगी,और साथ ही बड़ी मछली को जाल में फंसाना होगा क्योंकि जब तक बड़ा सप्लायर पुलिस के हत्थे नही चढ़ेगा तब तक ऐसे नोसिखिये सामने आते रहेंगे और शहर की शांति भंग होने की आशंका बनी रहेगी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...