नयाशहर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, सीआई चारण मय टीम ने अवैध पिस्टल धारी को दबोचा, पूछताछ जारी..

बीकानेर@जागरूक जनता। शहर में अवैध हथियारों के दम पर बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने को लेकर नयाशहर थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है जंहा अपने गुप्तचरों व तकनीकी संसाधनों की मदद से अवैध पिस्टल धारी एक आरोपी को दबोचा है । इस कार्यवाही को ऑपरेशन वज्र के तहत एसपी योगेश यादव व एएसपी सिटी अमित कुमार के निर्देशन में सीओ सिटी दीपचंद के निकट सुपरविजन में नयाशहर सीआई गोविंद सिंह चारण मय टीम ने अंजाम दिया है । सीआई चारण ने बताया बुधवार को अपने खुफिया तंत्र से थाना क्षेत्र में एक अवैध पिस्टल धारी होने की इत्तला मिली जिस पर तुरंत इसकी खोजबीन की गई । कड़ी मेहनत के बाद भुट्टो का बास निवासी 27 वर्षीय आरोपी सदाम हुसैन पुत्र सिकन्दर खान को पूगल रोड़ गायों की मंडी के पास से अवैध पिस्टल सहित दबोच लिया । जंहा से उसे गिरफ्तार कर भादसं धारा 3/25 (1 बी) (ए) आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया हैं जंहा उससे अवैध हथियारों के सम्बंध में पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है।

इस टीम ने दिया कार्रवाई को अंजाम
नयाशहर थानाधिकारी सीआई गोविंद सिंह चारण, गजेन्द्रसिह हैडकानि,मुखराम कानि,महेन्द्र कानि आदि शामिल रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 3 June 2026

Jagruk Janta 3 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

AI से आ रहा है शिक्षा में बदलाव

ASSOCHAM ने किया 'राजस्थान एजुकेशन समिट 2026' का आयोजन जयपुर।...

ASSOCHAM द्वारा जयपुर में राजस्थान एजुकेशन समिट 2026 का आयोजन

जयपुर । ASSOCHAM राजस्थान स्टेटडेवलपमेंट काउंसिल द्वारा The Lalit...