CMHO के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की कमला कॉलोनी में बड़ी कार्यवाही, एसडीएम सहित विभाग के अधिकारी मौके पर, देखें वीडियो

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर में शुद्ध के युद्ध अभियान जोरों से परवान पर है । सीएमएचओ डॉ बी एल मीणा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग शहर में मिलावट खोरो के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रहा है । जंहा आज अभी सुबह शीतलहर के बीच सीएमएचओ डॉ बी एल मीना और SDM अशोक की अगुवाई में कमला कॉलोनी के शन्नो कोल्ड स्टोरेज पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है । जंहा इस कोल्ड स्टोरेज पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी यंहा रखे मावे के स्टॉक की क्वालिटी चेक कर रहे है और सेंपल भर रहे है जिसे जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। स्टोरेज मालिक दीनदयाल मदान व तुषार मदान के अनुसार मावा नई आवक का है दिसंबर माह तक का है। वंही CMHO डॉ मीणा ने बताया कि मावा मालिकों को बारी बारी बुलाकर सैम्पल भरने की कार्यवाही की जा रही है । जिसमे जांच की रिपोर्ट आने के बाद सम्बंधित मावा मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। विभाग की इस कार्यवाही के बाद शहर के मावा व्यापारियों में हड़कंप मच गया है । खबर लिखे जाने तक फिलहाल मौके पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई जारी थी। देखें मौके से कार्रवाई का वीडियो..

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414