नाल पुलिस की बड़ी कार्यवाही, हजारों नशीली टेबलेट की खेप के साथ तीन तस्करों को दबोचा, देखे वीडियो

बीकानेर@जागरूक जनता। जिले में नशे का कारोबार करने वालों पर पुलिस का लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। ऑपरेशन प्रहार के तहत जिले में नशे कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई जोरों पर है। जिले की नाल पुलिस ने शनिवार को एक लग्जरी गाड़ी से ₹27000 की नशीली टेबलेट बरामद की है नाल सीआई विक्रम सिंह चारण व उनकी टीम ने यह कार्रवाई नाकाबंदी के दौरान की है कार में सवार जालौर जिले के तीन युवकों को भी नाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एचसी श्रवणराम ने बताया पकड़े गए तस्करों से 27,000 ट्रामाडोल टेबलेट जब्त की गई है तस्करों की पहचान सुरेश,गोपीलाल,सुरेशसिंह के रूप में हुई है । फिलहाल पुलिस तस्करों से पूछताछ में जुटी हुई है कि वे नशीली टेबलेट की खेप किस से लेकर आये और कंहा सप्लाई देने जा रहे थे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related