ग्रामीण क्षेत्रों में भी मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा: चन्द्रभान सिंह आक्या

विधायक ने किया घोसुण्डा एवं घटियावली स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण

चित्तौड़गढ़ । विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने शुक्रवार चित्तौड़गढ़ विधानसभा के घोसुण्डा एवं घटियावली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण किया।

विधायक प्रवक्ता गिरीश दीक्षित ने बताया कि चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या द्वारा शहरी एवं ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु अथक प्रयास किये जा रहे है। विधानसभा क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो पर चिकित्सा उपकरण जिनमें प्रमुख रूप से ऑक्सीजन कन्सट्रेटर मशीन, ऑक्सीजन सिलेण्डर, नये बेड, नेबुलाईजर मशीन, ऑक्सीमीटर आदि संसाधन को स्थापित कराने का कार्य अन्तिम चरण में चल रहा है एवं अति-शीघ्र विधायक आक्या के प्रयासों से ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाऐं नवीनतम चिकित्सा संसाधनों से युक्त हो जायेगी, इसी क्रम में विधायक आक्या ने शुक्रवार को ग्राम घोसुण्डा एवं घटियावली में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर पहुँचकर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घोसुण्डा के निरीक्षण के दौरान भवन की मरम्मत के निर्देश दिये।

इसी दौरान भाजपा मण्डल महामंत्री कैलाश जाट द्वारा विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या की उपस्थिति में चिकित्सा अधिकारी डाॅ. शम्भु लाल मीणा को सेनेटाईजर, ग्ल्बस, ऑक्सीमीटर, N95 मास्क, स्टीम मशीन आदि सामग्री भेंट की गयी। घटियावली सामुदायिक केन्द्र के निरीक्षण के दौरान विधायक ने चिकित्साकर्मियों को चिकित्सा सेवाओं को पूर्णरूप से नव-निर्मित भवन में संचालित करने के निर्देश दिये साथ ही मौके पर ही सहायक अभियन्ता से दुरभाष पर बात कर नव-निर्मित भवन के शेष निर्माण कार्यों को अति-शीघ्र पुरा करने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान विधायक आक्या ने कहा कि क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु धन की कमी नहीं आने दी जायेगी। घोसुण्डा एवं घटियावली के ग्रामवासियों ने विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो पर रोगी वाहन (एम्बुलेन्स) सुविधा प्रदान करने पर आभार व्यक्त किया।

उक्त मौके पर घोसुंडा मंडल अध्यक्ष दिनेश शर्मा, बस्सी मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह खरड़ी बावड़ी, मंडल महामंत्री कैलाश जाट, लाला गुर्जर, पूर्व सरपंच कैलाश चोखड़ा, सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह, उपसरपंच ज्ञानेश्वर पुरी, शक्ति केंद्र संयोजक बगदीराम गायरी, महेंद्र सिंह, विनोद शर्मा, प्रहलाद सोमानी, रामचंद्र गायरी, शंकर लाल कुमावत, राजकुमार वैष्णव, घीसुलाल भोई, लालू राम भोई, एडवोकेट रमेश चंद्र शर्मा, एडवोकेट राजकुमार खोईवाल, रतन पूर्बिया, चंद प्रकाश न्याति, राधेश्याम राव, मांगीलाल भोई, ओम राठौड़, सुधीर वैष्णव, उस्मान, पिनु मेनारिया, कालूराम प्रजापत, यूनुस पेंटर, शुभम सुखवाल आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित रहें।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...