बीकानेर में बड़ा हादसा, आरसीसी से बने हौद के फटने से दो मजदूरों ने गंवाई जान,हादसे का यह बना कारण, पढ़े खबर..

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर में आज सुबह सुबह बड़ा हादसा होने से दो मजदूरों ने जान गंवा दी, घटना सुजानदेसर स्थित ट्रीटमेंट प्लांट की है,जंहा बने हौद में गैस का दबाव बढ़ने से हौद की आरसीसी फट गई और हौद के ऊपर खड़े दोनो मजदूरों में से एक की मौके पर व दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया । हादसे की सूचना मिलते ही गंगाशहर थानाधिकारी सीआई लक्ष्मण सिंह मौके पर पहुंचे। वंही इस हादसे के बाद आसपास के इलाकों से बड़ी तादाद में लोग इकट्ठा हो गए । देखें वीडियो

गंगाशहर थानाधिकारी सीआई लक्ष्मण सिंह ने जागरूक जनता को बताया कि सुजानदेसर स्थित ट्रीटमेंट प्लांट में आरसीसी से बने हौद में गंदगी इकट्ठा होती है जिससे गैस बनती और फिर इसको रिलीज किया जाता है। और इसी गैस को रिलीज करने के लिए आज दो मजदूर इस हौद पर चढ़े, इस दौरान गैस का दबाव बढ़ गया और हौद की आरसीसी की छत ढह गई । इस हादसे में दोनों मजदूरों में से एक मजदूर 35 वर्षीय सोनू की मौके पर मौत हो गई और दूसरे मजदूर 37 वर्षीय छट्ठू ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया । सीआई लक्ष्मण सिंह ने बताया दोनो मजदूर यूपी गोरखपुर के रहने वाले थे। फिलहाल दोनो मृतकों के परिजनों को इत्तला दे दी गई है जिनके आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। पुलिस ने दोनों मृतको के शव पीबीएम मोर्चरी में रखवाए है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...