भारतीय जनता पार्टी देहात जिला बीकानेर के बींछवाल मंडल की बैठक आयोजित..

भारतीय जनता पार्टी देहात जिला बीकानेर के बींछवाल मंडल की बैठक आयोजित..

शिवरतन सारस्वत
बीकानेर@जागरूक जनता। भारतीय जनता पार्टी देहात जिला बीकानेर के बींछवाल मंडल की बैठक किसान भवन कृषि मंडी बीकानेर में मंडल अध्यक्ष तोलाराम कुकणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि डॉ विश्वनाथ मेघवाल(पूर्व संसदीय सचिव राजस्थान सरकार) व कुम्भाराम सिद्ध (महामंत्री देहात भाजपा एवं मंडल प्रभारी) बीछवाल मंडल प्रवासी मांगीलाल नाई उपस्थित रहे व आज हुई मीटिंग में भी मंडल प्रवासी कुंमभाराम सिद्ध ने बूथ से लेकर राष्ट्र सत्ता तक पार्टी को मजबूत बनाने एवं बूथ इकाई को मजबूत बनाने पर प्रकाश डाला एवं पूर्व संसदीय सचिव विश्वनाथ मेघवाल ने राजस्थान सरकार की विफलताओं को गिनाया जिसमें पानी सिंचाई की समस्या एवं बिजली की समस्या और सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि सभी मोर्चों पर सरकार की विफलताओं पर प्रकाश डाला एवं मंडल अध्यक्ष तोलाराम कुकणा ने बूथ लेवल से विधानसभा तक मजबूत बनाने व मंडल को पार्टी  स्तर पर मजबूत बनाकर आगामी चुनावो में सक्रियता से कमर कसने का आह्वान किया। पूर्व मंडल अध्यक्ष भवानी सिंह ने अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। मंडल की मीटिंग में गजेसिंह खारा, सुमेर सिंह शोभासर,शिव सरपंच हुसंगसर,भवानी सिंह बदरासर, छैलूसिंह कावनी, रघुवरदास कावनी, भूराराम मेघवाल, श्रवण शर्मा उदासर,अंकुर सेठिया उदासर,घनश्याम रामावत नाल, उपेंद्र सिंह कावनी,महिपाल सिंह जयमलसर,विक्रम सिंह कनासर,पूर्व सरपंच हीरालाल यादव, पूर्व पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मण राम,बजरंग सिंह हुसंगसर,विष्णु बंजारा बिछवाल, प्रभु दयाल पंवार आदि उपस्थित रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related