सांगानेर विधानसभा में चल रही संपूर्ण अवैध मांस की दुकानों को बंद करवाया जाएगा-भजनलाल

विभिन्न हिंदू समाजों ने सांगानेर में भाजपा को दिया समर्थन।

जयपुर। सांगानेर विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी भजनलाल शर्मा को सांगानेर विधानसभा में रहने वाले विभिन्न हिंदू समाजों ने समर्थन दिया है। समाज प्रमुखों ने आह्वान किया की जो आज अयोध्या में राम को लाए हैं हम उनकी सरकार को राजस्थान में स्थापित करेंगे।

भजनलाल शर्मा ने कहा आज आपको अगले 5 वर्ष के लिए राजस्थान का भविष्य तय करना है क्या आप फिर से कांग्रेस के शासन में राजस्थान को बलात्कार, हत्या, लूट, पेपर लीक , बेरोजगारी, पेट्रोल कीमत में नम्बर एक, और सांगानेर विधानसभा में हज हाउस, मुस्लिम छात्रावास,अवैध मांस की दुकान जैसी समस्याओं से जूझ रही सांगानेर की जनता को चुनेंगे ?

या फिर खुशहाल सांगानेर और राजस्थान के लिए सुशासन वाली देश का विश्व में मान बढ़ाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा को चुनेंगे, फैसला आपका है।

भजनलाल शर्मा ने जनता से आवाहन किया पिछले 9 सालों में भाजपा ने सिर्फ सांगानेर ही नहीं वरन संपूर्ण देश को विकास के पथ पर लेकर गई है जिसकी कभी सिर्फ कल्पना की जा सकती थी धारा 370 हटी, तीन तलाक खत्म हुआ, राम मंदिर बना, महिलाओं को सम्मान में लोकतंत्र में भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रयास किया, कश्मीर से लेकर चांद तक तिरंगा फहराया, किसानों का सम्मान किया, देश के सैनिकों को सम्मान मिला ऐसी अनेक योजनाएं देश हित में भाजपा की सरकार ने चलाई जिसके परिणाम स्वरूप आज भारत संपूर्ण विश्व में पांचवी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा।

कोरोना के जैसे विपरीत समय में भाजपा के शासन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आपदा को अवसर में बदला और आत्मनिर्भर वैक्सीन लाए अन्य देशों को भी दी।


स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत पूरे देश की जनता का विचार आज स्वच्छता को लेकर बदल गया ऐसी ही सरकार अब हमें सांगानेर और संपूर्ण राजस्थान में लेकर के आनी है जिससे विकास की गति को और बढ़ावा मिले और विधायक का जनहित में जो भी कार्य है वह मैं सांगानेर की जनता के लिए कर सकूं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ऑटिज्म एक जन्मजात मानसिक विकार है-गौतम

जयपुर। विश्व ऑटिज्म दिवस के अवसर पर गौतम हॉस्पिटल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 1 April 2026

Jagruk Janta 1 April 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी को मिली मुख्यमंत्री सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

लो प्रोफाइल, निर्विवादित एवं संवेदनशील छवि के अधिकारी हैं...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 March 2026

Jagruk Janta 25 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...