जिला प्रशासन की मांग और आकलन के आधार पर राज्य सरकार ने की आपूर्ति शनिवार को आया 10 केएल ऑक्सीजन का एक और टैंकर

जिला प्रशासन की मांग और आकलन के आधार पर राज्य सरकार ने की आपूर्ति शनिवार को आया 10 केएल ऑक्सीजन का एक और टैंकर

बीकानेर@जागरूक जनता। जिला प्रशासन के आकलन और मांग के आधार पर राज्य सरकार द्वारा भेजा गया 10 केएल क्षमता का एक और ऑक्सीजन टैंकर शनिवार सुबह प्राप्त हुआ। इससे लगभग एक हजार सिलेंडर की रीफिलिंग हो सकेगी।
ऑक्सीजन व्यवस्था मोनिटरिंग प्रभारी तथा आबकारी विभाग के अतिरिक्त आयुक्त अजीत सिंह राजावत ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों की टीम द्वारा ऑक्सीजन की मांग, उपलब्धता और सप्लाई पर पूरी नजर रखी जा रही है तथा आवश्यकता के अनुसार आकलन करते हुए आपूर्ति के लिए राज्य सरकार से नियमित समन्वय रखा जा रहा है। इसके आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए राज्य सरकार द्वारा 20 अप्रैल से अब तक 12.5-12.5 केएल के दो तथा शनिवार को ही 10 केएल का एक और टैंकर भेजा गया है। शुक्रवार को ऑक्सीजन व्यवस्था की मॉनिटरिंग के लिए गठित टीम और पीबीएम सहित अन्य अस्पतालों की पंद्रह सौ सिलेंडर की मांग की तुलना में पन्द्रह सौ सिलेंडर दिए गए। इनमें बारह सौ सिलेंडर पीबीएम को तथा शेष जिले की अन्य अस्पतालों को दिए गए।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...