‘बाबा ने कहा था जो बाबा की भक्ति नहीं करेगा उसके साथ…,’ बाबा के सेवादार और दोस्त का ऑडियो Viral

हाथरस में नारायण साकार हरि के प्रोग्राम में हुई भगदड़ में 100 से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। मामले की जांच चल रही है, इस बीच बाबा के सेवादार और उसके दोस्त की एक ऑडियो क्लिप वायरल होने की खबर आई है।

हाथरस में बाबा हरि नारायण उर्फ सूरजपाल सिंह के सत्संग में हुई भगदड़ में 122 लोगों की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस अबतक 9 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस बीच बाबा के सेवादार और उसके दोस्त का एक ऑडियो वायरल हो गया है। वायरल ऑडियो में सेवादार का दोस्त कहता है कि आज इतने सारे लोग मर गए, जिसपर सेवादार कहता है कि कोई दिक्कत नहीं है; ये प्रलय तो आनी थी, बाबा ने कहा था कि जो उनकी भक्ति नहीं करेगा उसके साथ ऐसा होना ही था। 

‘सब बाबा की मर्जी से हुआ…’

सेवादार कहता है,”प्रलय हो गई लोग अपने आप गिरने लगे, बाबा ने कहा था तुम चले जाओ बच जाओगे, इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ। सब बाबा की मर्जी से हुआ बाबा से डरोगे, बाबा की भक्ति करोगे तो बचोगे वरना मर जाओगे। बाबा जिंदा भी कर देते है कोई दिक्कत वाली बात नही है। हरि नारायण बाबा की पूजा करो।

‘घबराने की जरूरत नही है हमने राजस्थान में इससे ज्यादा लाशें देखी हैं’

इसमें सेवादार का दोस्त कहता है कि आज 300 लोग मर गए इसपर सेवादार कहता है,” बाबा ने कहा था जिसको मारना होगा उसके घर जाकर मार देंगे और जिसको बचाना होगा उसको भेज देंगे।घबराने की जरूरत नही है हमने राजस्थान में इससे ज्यादा लाशें देखी हैं सब बाबा की मर्जी से है।”

4 मिनट 39 सेकेंड का है ऑडियो 

वायरल हो रहा ये ऑडियो करीब 4 मिनट 39 सेकेंड का है। हालांकि ये कौन सेवादार है, किसका ऑडियो है, ये अभी साफ नहीं हुआ है। पुलिस इस वायरल ऑडियो की जांच कर रही है। वहीं, इस ऑडियो पर आगरा ADG ने कहा है ऑडियो किसका है, क्या कोई सेवादार है इसकी हम जांच करेंगे। इस वायरल ऑडियो को जांच में शामिल कर रहे हैं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ऑटिज्म एक जन्मजात मानसिक विकार है-गौतम

जयपुर। विश्व ऑटिज्म दिवस के अवसर पर गौतम हॉस्पिटल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 1 April 2026

Jagruk Janta 1 April 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी को मिली मुख्यमंत्री सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

लो प्रोफाइल, निर्विवादित एवं संवेदनशील छवि के अधिकारी हैं...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 March 2026

Jagruk Janta 25 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...