अमरनाथ गुफा में पूर्ण स्वरूप में आ गए बाबा बर्फानी

आगामी 3 जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा को लेकर जोर-शोर से तैयारियां जारी हैं। अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी पूर्ण स्वरूप में आ गए हैं। शिवलिंग का Video भी सामने आया है।

इस साल अमरनाथ यात्रा की शुरुआत 3 जुलाई से होने जा रही है। हर साल शिवभक्तों को अमरनाथ यात्रा का बेसब्री से इंतजार रहता है। लाखों की संख्या में भक्त अमरनाथ यात्रा में भाग लेते हैं और पूजा अर्चना करते हैं तो वहीं करोड़ों की संख्या में लोग ऑनलाइन माध्यम से भी महादेव के दर्शन करते हैं। अब शिवभक्तों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी अपने पूर्ण स्वरूप में आ गए हैं। शिवलिंग के पूर्ण स्वरूप का वीडियो भी सामने आया है।

पूरे स्वरूप में नजर आए महादेव
अमरनाथ गुफा से बाबा बर्फानी का ये नया वीडियो जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की प्रथम पूजा के बाद सामने आया है। इसमें महादेव अपने पूरे स्वरूप में नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि इस अमरनाथ गुफा में प्राकृतिक रूप से निर्मित बर्फ का शिवलिंग है। पहलगाम आतंकी हमले के बावजूद करीब 3.5 लाख शिव भक्तों ने 3 जुलाई से शुरू हो रही इस साल की अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। बीते साल 5.10 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने मंदिर में पूजा-अर्चना की थी।

क्या होगा अमरनाथ यात्रा का रूट?
जानकारी के मुताबिक, अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी और यात्रा की समाप्ति 9 अगस्त को होगी। अमरनाथ यात्रा दो मार्गों से शुरू होगी। पहला मार्ग- अनंतनाग में 48 किलोमीटर लंबा पारंपरिक नुनवान-पहलगाम मार्ग है। वहीं, दूसरा मार्ग- गंदेरबल में 14 किलोमीटर लंबा, छोटा लेकिन अधिक खड़ी चढ़ाई वाला बालटाल मार्ग है। अमरनाथ गुफा दक्षिण कश्मीर में हिमालय में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। पहलगाम आतंकी हमले को ध्यान में रखते हुए इस साल अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। केंद्र सरकार ने यात्रा के दौरान CAPF की कुल 581 कंपनियों को तैनात करने का फैसला किया है। इसमें करीब 42,000 सुरक्षाकर्मी शामिल होंगे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

299 साल का हुआ जयपुर, गंगापोल गेट पर मेयर ने की गणेश जी की पूजा, हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा

जयपुर स्थापना दिवस पर आयोजित कवि सम्मेलन में कवियों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 18 November 2026

Jagruk Janta 18 November 2026Download जागरूक जनता से जुड़िये.... https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414