Ayodhya Shri Ram Temple: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, 22 जनवरी को महादीपोत्सव, घर-घर, मंदिर-मंदिर होंगे जगमग, बाजारों में भी रोशनी

Ayodhya Shri Ram Temple: अयोध्या के श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राजधानी में तैयारियां तेज हो गई है। शहर में 22 जनवरी को महादीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा, इसके तहत घर—घर, मंदिर—मंदिर दीपक जलाए जाएंगे। वहीं बाजार भी दीपकों की रोशनी से जगमग होंगे।

जयपुर। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राजधानी में तैयारियां तेज हो गई है। शहर में 22 जनवरी को महादीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा, इसके तहत घर—घर, मंदिर—मंदिर दीपक जलाए जाएंगे। वहीं बाजार भी दीपकों की रोशनी से जगमग होंगे। ग्रेटर नगर निगम की ओर से शहर में 5 लाख दीपक जलाए जाएंगे, वहीं रामनिवास बाग भी एक लाख 11 हजार दीपकों से जगमग होगा।

ग्रेटर नगर निगम की ओर से शहर में रामोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत 22 जनवरी को बड़े स्तर पर दीपदान करने की तैयारी की जा रही है। निगम प्रशासन की ओर से ग्रेटर निगम क्षेत्र के धार्मिक स्थलों, मंदिरों व सरकारी इमारतों में 5 लाख दीपक जलाए जाएंगे। वहीं घर—घर दीपदान को लेकर भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

पार्कों में विशेष सफाई अभियान चलाया
मेयर सौम्या गुर्जर ने बताया कि प्रभु रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को रामोत्सव के रूप में मना रहे है। इसे लेकर महापुरुषों की मूर्तियों की साफ—सफाई के बाद शहर के 20 से अधिक धार्मिक स्थलों की साफ सफाई की गई। आज शहर के पार्कों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

मंदिरों, गुरुद्वारो में जलेंगे दीपक
हैरिटेज नगर निगम की ओर से महादीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए हैरिटेज निगम क्षेत्र के हवामहल, किशनपोल, आदर्श नगर, सिविल लाइंस व आमेर विधानसभा क्षेत्र के धार्मिक स्थलों व मंदिरों, गुरुद्वारो में दीपक जलाए जाएंगे। इसे लेकर मेयर मुनेश गुर्जर ने अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए है। वहीं 22 जनवरी को शहर में शराब व मांस की दुकानें बंद रहेगी, अगर कहीं ये दुकानें खुली तो हैरिटेज नगर निगम कार्रवाई करेगा।

शराब व मांस की दुकानें रहेगी बंद
मेयर मुनेश गुर्जर ने बताया कि धार्मिक स्थलों के आसपास विशेष सफाई, रंगोली, लाईटिंग की जाएगी। निगम की ओर से दीपक दिए जाएंगे। शहर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के होर्डिगं भी लगवाये जाएंगे। साथ ही शराब व मांस की दुकानें बंद करवाने के लिए कार्रवाई की जाएगी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 1 July 2026

Jagruk Janta 1 July 2026Download रिएक्ट करें♥️    जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

महिला मानसिक स्वास्थ्य विषयक वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

जयपुर. वूमेन मेंटल हेल्थ स्पेशलिटी सेक्शन, इंडियन साइकाइट्रिक समिति...

Jagruk Janta Hindi News Paper 24 JUne 2026

Jagruk Janta 24 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...