
अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। इस बीच चढ़ावा चोरी को लेकर भी कई चौंकाने वाली बातें सामने आ रही है। सूत्रों की मानें तो पुलिस पूछताछ में अविनाश ने कई बातें पुलिस को बताई हैं। जो चढ़ावा चोरी किया जाता था, उसका बंटवारा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर भीखापुर के निकट एक बाग में बंटवारा होता था। पुलिस ने उससे उस जगह को चिह्नित कराया। पुलिस टीम आरोपी को विवेचक आशुतोष त्रिपाठी के नेतृत्व में कौशलपुरी स्थित श्याम साधनालय योग केंद्र के किराये के कमरे में लेकर पहुंची थी। सूत्रों की मानें तो पुलिस को अविनाश ने बताया कि जो भी रकम सभी लोग मिलकर पार करते थे, वह बराबर हिस्सों में बांटी जाती थी। कभी-कभार कोई अधिक ले जाता था। हालांकि, टिन्नू इसमें दबाव भी बनाता था। अविनाश ने इसी रकम से कार खरीदी, गांव वाला घर बनाया और अपने साथ भाई को भी खूब पैसे दिए।
रिएक्ट करें
♥️ 👍 👎 😊 🌸
जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14
जागरूक जनता Facebook Page को फॉलो करें
https://www.facebook.com/jagrukjantanews/
जागरूक जनता Instagram Page को फॉलो करें
https://www.instagram.com/jagruk_janta/
जागरूक जनता WhatsApp Group को Join करें…
https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hG
जागरूक जनता के youtube पेज को सब्सक्राइब जरूर करें
https://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414


