कलेक्टर निवास से चंद कदमों की दूरी पर बिजली के तारों की चपेट में आने से गाय की मौत, बचाने आये दो युवक चपेट में..

बीकानेर@जागरूक जनता । जिला कलेक्टर निवास से चंद कदमों की दूरी पर स्थित ढोला मारू होटल के सामने की गयी तारबंदी से सटे बिजली के तारों से करंट लगने से गाय की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है । इस दौरान गाय को बचाने गए दो युवकों को भी हल्का करंट लगा और युवक जख्मी हो गए । घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और सड़क को जाम कर दिया है । मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना को लेकर प्रशासन को सूचित कर दिया गया, लेकिन करीब एक घंटे तक कोई मौके पर नहीं पहुंचा । खबर लिखने तक पुलिस व स्थानीय पार्षद मौके पर पहुंच चुके थे, जंहा घटना के सम्बंध में पुलिस जानकारी ले रही थी ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related