सोनिया से मिले अशोक गहलोत:बोले- अध्यक्ष पद पर मेरा नाम चला दिया, मुझसे तो कोई चर्चा कर नहीं रहा

नई दिल्ली/जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिल्ली में आज सोनिया गांधी से मुलाकात की है। गुजरात दौरे पर जाने से पहले गहलोत ने सोनिया गांधी से संगठन चुनावों और गुजरात विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा की है। गहलोत ने राजस्थान को लेकर भी फीडबैक दिया है। गहलोत सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद गुजरात दौरे पर गए हैं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नाम चलने के सवाल पर सीएम अशोक गहलोत ने सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद दिल्ली में मीडिया से बातचीत में कहा- मेरा नाम तो चला​ दिया है, लंबे अरसे से मैं सुन रहा हूं। मुझसे कोई चर्चा कर नहीं रहा है। मेरा नाम मीडिया वाले चला रहे हैं कि आप अध्यक्ष बन रहे हैं,अध्यक्ष बनेंगे। नाम कई हैं देश के अंदर, संगठन में कई कार्यकर्ता हैं और एक से बढ़कर एक हैं। जब मौका आएगा तो सब मिलकर अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। अभी देश के जो हालात हैं,उसमें तमाम लोग मिलकर एक राय होकर ही अध्यक्ष का चुनाव करेंगे तो बेहतर होगा। गहलोत इससे पहले अध्यक्ष बनने से साफ इनकार कर चुके हैं।

राहुल गांधी अध्यक्ष बनेंगे तभी कांग्रेस नए सिरे से उभरेगी
गहलोत ने कहा- हम बार बार कह रहे हैं कि राहुल गांधी अध्यक्ष पद पर आएंगे तभी कांग्रेस नए सिरे से उभरकर आएंगे। राहुल गांधी नहीं आएंगे तो लोग निराश हो जाएंगे और घर बैठ जाएंगे। सबकी यह भावना है कि राहुल गांधी पार्टी का नेतृत्व करें। हमारा उन पर दबव रहेगा कि वे अध्यक्ष बनें, यह प्रयास रहेगा। अभी तो हमें उनकी भारत जोड़ो यात्रा को भी सफल बनाना है।गहलोत ने कई बार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए राहुल गांधी के नाम की पैरवी कर चुके हैं। गहलोत के अलावा कई और नेता भी राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस के संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू है और अगले महीने राष्ट्रीय अध्यक्ष पर फैसला होने की संभावना है।

गुजरात में जीत का दावा
गहलोत ने गुजरात को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा- गुजरात चुनाव को लेकर हम सब लोग गंभीर हैं, वहां पर हमारा फोकस है। वहां बीजेपी 27 साल से राज कर रही है। गुजरात मॉडल केवल धोखा था। प्रधानमंत्री बनने के लिए मोदी ने गुजरात मॉडल की मार्केटिंग की। अब आप देख रहे हैं छह महीने पहले गुजरात में बीजेपी को मुख्यमंत्री से लेकर पूरा मंत्रिमंडल तक बदलना पड़ा। ऐसा पहली बार हुआ है। उन्हें यह इसलिए करना पड़ा क्योंकि पहले जो लोग थे उन्होंने गुजरात को बर्बाद कर दिया। जनता में वहां बीजेपी के प्रति बहुत गुस्सा है और इस बार वहां हम अच्छी टक्कर देंगे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कचरा वाहन में वापस भेजा School का फर्नीचर, छात्राओं ने जताया रोष

चुनाव के बाद पीएम श्री बालिका स्कूल पहुंचा फर्नीचर गंदगी...

Jagruk Janta Hindi News Paper 16 September 2026

Jagruk Janta 16 September 2026Download रिएक्ट करें♥️  👍 👎 😊 🌸       https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414