प्रदेश भर में होगा अशोक गहलोत फैन्स क्लब का विस्तार,ऋषि व्यास प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

प्रदेश भर में होगा अशोक गहलोत फैन्स क्लब का विस्तार,ऋषि व्यास प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

बीकानेर@जागरूक जनता। कांग्रेस पार्टी और राज्य सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से अशोक गहलोत फैन्स क्लब का पूरे प्रदेश में विस्तार किया जाएगा। कांग्रेस के युवा नेता ऋषि कुमार व्यास इसके प्रदेश अध्यक्ष होंगे तथा वहीं इसकी प्रदेश कार्यकारिणी का गठन भी कर दिया गया है।  श्री लोकेश शर्मा इसके संरक्षण होंगे। व्यास ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में प्रदेश में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा तथा मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा जैसी ऐतिहासिक योजनाएं प्रारम्भ की गई हैं। इनके अलावा प्रदेश सरकार की सभी फ्लेगशिप योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक इसका लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेश भर में कांग्रेस विचारधारा के लोगों को जोड़ा जाएगा।

*प्रदेश कार्यकारिणी में इन्हें दी जिम्मेदारी*

अशोक गहलोत फैन्स क्लब के अध्यक्ष व्यास के अनुसार संरक्षक श्री लोकेश शर्मा के निर्देश पर बीकानेर के किशोर व्यास, उदयपुर की निवेदिता जोशी, जयपुर के सुनील शर्मा और बाड़मेर के महावीर बोहरा को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं मनोज सेवग ‘मन्नू भाइजी’ को प्रदेश कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार छह प्रदेश महासचिव बनाए गए हैं। इनमें श्रीगंगानगर के मनोज कुमार, बीकानेर के रवि कलवाणी एवं श्रवण रंगा, हनुमानगढ़ के रोहित शर्मा, झुंझुनूं के आशीष शर्मा और सवाईमाधोपुर के गिरीश गर्ग शामिल हैं। वहीं आनुद कुमार पुरोहित को संगठन महासचिव बनाया गया है। और बीकानेर के राकेश उपाध्याय और मुकेश रामावत को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414