रोज शो, बोन्साई, गार्डन डेकोरेशन और फ्लावर अरेंजमेंट श्रेणियों में लिए जाएंगे आवेदन

बीकानेर@जागरूक जनता। गुलाब और अन्य प्रकार के फूलों के प्रेमियों को प्रोत्साहन देने के लिए संभागीय आयुक्त कार्यालय की ओर से ‘रोज शो’ का आयोजन किया जाएगा।
संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन ने शुक्रवार को संभागीय आयुक्त कार्यालय में इस संबंध में तैयारी बैठक ली। उन्होंने बताया कि 19 फरवरी को  ‘रोज शो’ का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत रोज शो, बोन्साई, गार्डन डेकोरेशन और फ्लावर अरेंजमेंट श्रेणियों में आवेदन मांगे जाएंगेे। संभागीय आयुक्त ने बताया कि इस शो में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
शो में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी ऑफलाइन तथा ऑनलाइन माध्यम से अपनी प्रविष्टि जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन प्रविष्ठियां  ई-मेल के जरिए भेजी जा सकती हैं। आफलाइन आवेदन संभागीय आयुक्त कार्यालय, सांगलपुरा बस स्टैंड के पास  कृषि भवन स्थित हॉर्टिकल्चर कार्यालय व उप वन संरक्षक कार्यालय बीकानेर में किया जा सकता है।
संभागीय आयुक्त पवन ने बताया कि इस शो के लिए 11 फरवरी तक आवेदन किए जा सकेंगे। प्रतिभागियों के लिए सरकारी कार्यालय और आवास, निजी कार्यालय व आवास तथा निजी औद्योगिक इकाइयों की श्रेणियां निर्धारित की गई है। बैठक में अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ए. एच. गौरी, डीएफओ वी. एस. जोरा, एसकेआरएयू के डॉ. एस. आर. यादव सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414