मुख्यमंत्री पर्यटन उद्योग संबल योजना में आवेदन 31 मार्च तक

बीकानेर@जागरूक जनता। मुख्यमंत्री पर्यटन उद्योग संबल योजना के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई है। जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने बताया कि महामारी के दौरान आर्थिक हानि से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना की एक उपयोजना के रूप में मुख्यमंत्री पर्यटन उद्योग संबल योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना के तहत 25 लाख रुपए तक के ऋण के ब्याज पर पर्यटन उद्यमियों को 3 वर्ष के लिए 9 प्रतिशत ब्याज अनुदान उद्योग विभाग द्वारा दिया जाएगा। इसी प्रकार
मुख्यमंत्री लघु प्रोत्साहन योजना के तहत बैंकों के माध्यम से बुनकर कार्ड धारकों को 1 लाख रुपए तक के ऋण तथा हस्तशिल्प, दस्तकार कार्ड धारकों को 3 लाख रुपए तक का ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा।  गोदारा ने बताया कि इस ऋण पर ब्याज का शत प्रतिशत पुनर्भरण अनुदान के रूप में किया जाएगा। योजना के तहत 18 या उससे अधिक वर्ष के व्यक्तिगत आवेदक एसएसओ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं अधिक जानकारी के लिए जिला उद्योग केंद्र कार्यालय में भी संपर्क किया जा सकता है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414