अंता विधानसभा उपचुनाव: आम आदमी पार्टी (AAP) का निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा को समर्थन!

जयपुर. राजस्थान के अंता विधानसभा उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ रहे सामाजिक कार्यकर्ता नरेश मीणा ने आज सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी से बीजेपी और कांग्रेस की भ्रष्ट राजनीति और राजस्थान की राजनैतिक व्यवस्था में बदलाव के लिए समर्थन मांगा, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के माध्यम से नरेश मीणा जी की कांग्रेस और बीजेपी की भ्रष्ट राजनीति और राजस्थान की भ्रष्ट राजनीतिक व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई को समर्थन देने का फैसला लिया है!

आम आदमी पार्टी के राजस्थान प्रभारी श्री धीरज टोकस जी और सह प्रभारी घनेंद्र भारद्वाज जी ने अरविन्द केजरीवाल जी के निर्णय के बाद प्रदेश कार्यकारणी और जिला अध्यक्षों की एक गूगल मीटिंग बुलाकर राजस्थान आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को अंता विधानसभा उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा के समर्थन में जुट जाने का निर्देश दिया है!

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 Febuary 2026

Jagruk Janta 4 Febuary 2026Download

वैज्ञानिक अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए समाज के विकास में योगदान दें- Dr. शर्मा

“खाद्य उत्पादन प्रणालियों में पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रकृति आधारित...

केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसन्धान संस्थान मे पश्चिस क्षेत्रीय स्पोर्ट टूर्नामेंट 31 से

अविकानगर . भारतीय क़ृषि अनुसन्धान परिषद के संस्थान केंद्रीय...