Anantnag Encounter : बारामूला में 2 आतंकी ढेर, अनंतनाग में चौथे दिन ऑपरेशन जारी

Baramulla Encounter: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में शनिवार सुबह शुरू हुए एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर हो चुके हैं। भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर की संयुक्त टीम इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है।

नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के कोकरनाग में आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन चौथा दिन भी जारी है। इसी बीच खबर आ रही है कि बारामूला में भी आतंकियों और सुरक्षा बालों में बीच मुठभेड़ चल रही है। बताया जा रहा है कि बारामूला के उरी, हथलंगा इलाके में सेना और पुलिस के जवानों की आतंकवादियों से मुठभेड़ शुरू हो गई है। यहां पर तीन आतंकवादी देखे गए थे। कश्मीर जोन पुलिस ने शनिवार सुबह ट्वीट कर बताया कि बारामूला जिले के उरी के अग्रिम इलाके में आतंकवादियों, सेना और बारामूला पुलिस के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया है। भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर की संयुक्त टीम इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है।

बारामूला में मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर के बारामूला के उरी में शनिवार को आतंकवादियों और भारतीय सेना के जवानों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। यह एनकाउंटर सेना और पुलिस के संयुक्त अभियान हथलंगा इलाके में चला जा रहा है। इस बात की जानकारी जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोशल मीडिया साइट एक्स (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से दी है। बारामूला जिले के उरी के अग्रिम इलाके में आतंकवादियों, सेना और बारामूला पुलिस के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादियोें को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि यहां सेना ने कुछ आतंकियों को घेर रखा है। वहां पर लगातार गोलीबारी हो रही है।

अनंतनाग मुठभेड़: कोकेरनाग के गडोले के वन क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में पहाड़ी इलाके में वन क्षेत्र में कब्जा कर चुके आतंकवादियों के स्थान का पता लगाने के लिए ड्रोन को सेवा में लगाया गया है। पिछले चार दिनों से सर्च ऑपरेशन चल रहा है। शनिवार को कोकेरनाग के गडोले के वन क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया।

संदिग्ध आतंकी ठिकानों पर गिराए ग्रेनेड
अनंतनाग क्षेत्र में आतंकवादियों के खिलाफ संयुक्त सुरक्षा अभियान में, बलों ने ड्रोन का उपयोग करके संदिग्ध आतंकवादी ठिकाने पर ग्रेनेड गिराए। इलाके में छिपे आतंकवादियों के समूह को निशाना बनाने के लिए सैनिकों द्वारा ग्रेनेड लॉन्चरों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...