परोपकार की प्रतिमूर्ति: बुधाराम Godara भाटीप


सांचौर @ जागरूक जनता। सेवा, समर्पण और परोपकार को ही अपना जीवनधर्म मानने वाले बुधाराम गोदारा भाटीप आज पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बने हुए हैं। राजस्थान पुलिस में सिपाही के पद पर अपनी सेवाएं देने के पश्चात वर्तमान में वे राजकीय प्राथमिक विद्यालय, केर नाडी जेरोल, सांचोर में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। बुधाराम सदैव समाज सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। चाहे गांव में किसी बीमार व्यक्ति की सहायता हो, गौसेवा का कार्य हो, पर्यावरण संरक्षण हो या बेजुबान प्राणियों की सेवा – वे कभी भी किसी कार्य के लिए मना नहीं करते।

विद्यालय विकास में योगदान
विद्यालय में पदस्थापना के बाद उन्होंने विद्यालय के सर्वांगीण विकास हेतु अनेक कार्य करवाए। ग्राम के वर्तमान सरपंच से समन्वय कर विद्यालय की चारदीवारी का निर्माण, पानी का टांका, रैम्प तथा मैदान के एक भाग में रेत भरवाकर उसे समतल करवाया। इसके साथ ही पूरे विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण को हरा-भरा बनाने का प्रयास किया।

विद्यार्थियों के प्रति संवेदनशीलता
विद्यालय क्षेत्र के अधिकांश परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं। इसे देखते हुए बुधाराम प्रतिवर्ष सभी विद्यार्थियों को निःशुल्क कॉपी, पेन और पेंसिल उपलब्ध कराते हैं। गत वर्ष उन्होंने सभी बच्चों के लिए स्वेटर की व्यवस्था भी की।

अभिनव पहल
निःशुल्क रिक्शा सेवा विद्यालय आने के लिए बच्चों को लगभग 3 से 3.5 किलोमीटर की दूरी पैदल तय करनी पड़ती थी। बच्चों की इस समस्या को देखते हुए बुधाराम ने अपने निजी खर्चे से एक रिक्शा की व्यवस्था की। इस नवाचार से बच्चे अब समय पर विद्यालय पहुंचते हैं और उनका बहुमूल्य समय भी बचता है।

परिणाम- बुधाराम के अथक प्रयासों और भामाशाहों को प्रेरित करने की क्षमता के फलस्वरूप विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या में दोगुनी वृद्धि हुई है। उनके मार्गदर्शन में विद्यालय के विद्यार्थियों का जवाहर नवोदय विद्यालय में भी चयन हुआ है।

-नरेश खिलेरी

रिएक्ट करें
♥️  👍 👎 😊 🌸      

https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14
https://www.facebook.com/jagrukjantanews/
https://www.instagram.com/jagruk_janta/
https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hG
https://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

वैदिक ज्योतिषी और KP स्पेशलिस्ट इंजीनियर कुलदीप शर्मा ‘ज्योतिष प्राइड अचीवमेंट अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

जयपुर. जाने-माने वैदिक ज्योतिषी और KP स्पेशलिस्ट इंजीनियर कुलदीप...