ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी की बैठक आयोजित…

ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी की बैठक आयोजित

बीकानेर@जागरूक जनता। ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी की बीकानेर में मीटिंग बुधवार को कमला कॉलोनी स्थित गीता मंदिर प्रांगण में श्रद्धेय श्रीयुत हरभगवान अनेजा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी के राष्ट्रीय संरक्षक सूर्यवंशी प्रेम अनेजा, महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्यवंशी कमला अनेजा और राष्ट्रीय संगठन सचिव सूर्यवंशी मदन लाल खत्री, वरिष्ट सदस्य सूर्यवंशी प्रेम प्रकाश खत्री, सूर्यवंशी सतीश कुमार खत्री तथा समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने अपने अपने विचार रखे।


बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संगठन के संकल्प नंबर 1 जो कि पूरे देश के अरोड़ा/खत्री/भाटिया/सूद/खुखरायण समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक सम्पर्क स्थापित करने के लिए सर्किल वाईज कमेटियां गठित कर निश्चित अंतराल में बैठकों का आयोजन कर समाज को एकजुट करने और राजनैतिक चेतना जागृत कर समाज के प्रत्येक व्यक्ति का सर्वांगीण विकास करने के लिए संंगठन से जोड़ने का कार्य क्रमबद्ध किया जाए।
बीकानेर जिले की जितनी भी विधानसभाएं हैं उन सब का विधिवत शुभारंभ शीघ्र ही करना चाहिए। इसी कड़ी में आगामी रविवार दिनांक को प्रातः 11 बजे इसी गीता मंदिर में बैठक करने का निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर प्रबुद्धजन अनिल पाहुजा, नरेन्द्र कुमार खत्री, सुभाष चन्द्र चिचड़ा, अमित वर्मा, किसन अनेजा, राजेन्द्र अनेजा, कृष्ण कुमार आहुजा, गणेश जेतवानी, चंद्रशेखर वर्मा, देवी दयाल खत्री, कौशल्या चिचड़ा, दर्शना वर्मा सहित अन्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति देकर उपरोक्त विचारों पर अपनीं सहमति जताई।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...