अहमदाबाद एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी भी थे सवार

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा हुआ है। एयर इंडिया का B787 विमान VT-ANB, अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें 2 पायलट और 10 केबिन क्रू शामिल थे।

गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा हुआ है। 242 यात्रियों को लेकर जा रहा एयर इंडिया का एक विमान क्रैश हो गया है। यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। अहमदाबाद में टेकऑफ करते समय यह हादसा हुआ है। इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे। विमान क्रैश होते ही यह आग के गोले में तब्दील हो गया। साथ ही आस-पास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचने की खबर है। यह हादसा अहमदाबाद हॉर्स कैंप के पास हुआ है, जो कि सिविल हॉस्पिटल के पास है। हादसे की जानकारी मिलते ही गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल से बात की है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

19वां कल्पना चावला मेमोरियल अवॉर्ड समारोह भव्य रूप से हुआ आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 30 July 2025

Jagruk Janta 30 July 2025Download