अहमदाबाद: एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, 242 पैसेंजर थे सवार, टेक ऑफ के दौरान हादसा

गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा हुआ है। यात्रियों को लेकर जा रहा एयर इंडिया का एक विमान क्रैश हो गया है। टेकऑफ करते ही यह हादसा हुआ है।

गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा हुआ है। 242 यात्रियों को लेकर जा रहा एयर इंडिया का एक विमान क्रैश हो गया है। यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। अहमदाबाद में टेकऑफ करते समय यह हादसा हुआ है। आस-पास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचने की खबर है। यह हादसा अहमदाबाद हॉर्स कैंप के पास हुआ है, जो कि सिविल हॉस्पिटल के पास है।

आर्मी और एयरफोर्स ने रेस्क्यू ऑपरेशन किया शुरू
राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की 90 कर्मियों वाली 3 टीमें गांधीनगर से विमान दुर्घटना स्थल पर भेजी गई हैं। वडोदरा से कुल 3 और टीमें भेजी जा रही हैं। आर्मी और एयरफोर्स ने भी रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

हादसे पर एयर इंडिया का बयान
अहमदाबाद-लंदन गैटविक उड़ान भरने वाली फ्लाइट AI171 आज, 12 जून 2025 को दुर्घटनाग्रस्त हुई। इस समय, हम विवरण का पता लगा रहे हैं और जल्द से जल्द आगे की जानकारी साझा करेंगे- एयर इंडिया के प्रवक्ता

अमित शाह ने गुजरात CM से की बात
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और डीजीपी से बात की है। उन्होंने विमान दुर्घटना की प्राथमिक जानकारी ली है। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार की सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया है।

आसपास की इमारतों में लगी आग
क्रैश होने के बाद एयर इंडिया के विमान का मलबा आसपास की इमारतों पर गिरा, जिससे वहां भी आग लग गई। वहां पार्क किए गए वाहनों में भी आग लग गई। पास में ही जिला अस्पताल है, जहां सभी डॉक्टरों को अलर्ट पर रखा गया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414