लंबी जद्दोजहद के बाद आखिर हुई गंगाशहर मंडल अध्यक्ष की घोषणा, सारस्वत को मिली जिम्मेदारी


बीकानेर@जागरूक जनता। भाजपा युवा मोर्चा ने गंगाशहर मंडल अध्यक्ष की घोषणा आखिरकार शनिवार को कर दी है। गंगाशहर मूल के गोविंद कृष्ण सारस्वत को युवा मोर्चा की गंगाशहर मंडल ईकाई का अध्यक्ष बनाया गया है। युवा मोर्चा के शहर जिलाध्यक्ष वेद व्यास ने आज इस आशय का लिखित आदेश जारी किया।
वेद व्यास ने बताया कि बीजेपी शहर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह के निर्देश पर गोविंद सारस्वत के नाम की घोषणा की गई है। बता दें कि बीजेपी युवा मोर्चा शहर ईकाई आठ मंडलों में बंटी है। गौरतलब है, बीकानेर के सात मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा पहले ही की जा चुकी थी,लेकिन गंगाशहर मंडल का मामला लंबित था।


Jagruk Janta

Hindi News Paper

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बीकानेर में बढ़ रहा कोरोना का ग्राफ, आज फिर रिपोर्ट हुए इतने पॉजिटिव इन क्षेत्रों से

Sun Jun 12 , 2022
बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर में एक बार फिर से कोरोना का अटैक होने लगा है,जंहा बीते दिनों से इसके आंकड़े लगातार बढ़ रहे है। रविवार की पहली रिपोर्ट में एक साथ 10 पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है जिसकी पुष्टि CMHO डॉ बी […]

You May Like

Breaking News