एसीबी की बीकानेर में कार्रवाई, रिश्वतखोर रेलवे अधिकारी को 12 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर में एसीबी ने आज बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए एक भृष्ट रेलवे अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा है । यह कार्रवाई एसीबी एएसपी रजनीश पूनिया के नेतृत्व टीम ने दिया है। मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर उत्तर पश्चिम रेलवे के सहायक कार्मिक अधिकारी को एसीबी ने रंगे हाथों दबोच लिया है। । रिश्वतखोर आरोपी नरेंद्र सिवासिया रेलवे वर्कशॉप में पोस्टेड बताया जा रहा है। एसीबी के अनुसार आरोपी ने सेवानिवृत्त रेलवे अधिकारी राजेंद्र कुमार शर्मा से सीटीजी बिल पास करवाने की एवज में 12 हजार की रिश्वत मांगी थी। जिसकी शिकायत परिवादी ने एसीबी से की । शिकायत का सत्यापन करवा कर आरोपी को रंगे हाथों दबोचने के लिए एसीबी की टीम ने अपना जाल बिछाया और आज जब वह 12 हजार रूपए बतौर रिश्वत ले रहा था तब एसीबी ने उसे दबोच लिया। इस कार्रवाई के बाद बीकानेर रेलवे के कर्मचारियों व अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

…तो राज्य बेच देता, सरकार की दलील पर पेपर लीक के आरोपी अफसर की जमानत रद्द

राजस्थान के चर्चित पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट...