मालाखेड़ा में हुआ विराट हिंदू सम्मेलन ! संवैधानिक आयु में विवाह का दिया संदेश

मालाखेडा. हिंदू समाज के तत्वाधान में मालाखेड़ा कस्बे में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन आज बुधवार को नगर पालिका परिसर में किया गया। मालाखेडा खण्ड कार्यवाह सुनील गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रातः 10:00 बजे शोभा यात्रा व कलश यात्रा डीजे, विभिन्न झांकियां के साथ राजगढ़ गेट वाले हनुमान जी मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार, कटला मोहल्ला, बस स्टैंड होते हुए आयोजन स्थल पर पहुंची । ग्रामवासियों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया तो सभी वर्गो ने हाथों में ध्वज, गले में दुपट्टा धारण कर कस्बे को भगवामय कर दिया ।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता बुद्धि प्रकाश जी प्रांत घोष प्रमुख ने संघ के पंच परिवर्तन के बारे में जानकारी दी और अभिभावकों से हम दो हमारे तीन और 25 वर्ष तक बच्चों के विवाह करने पर बल दिया । कार्यक्रम की अध्यक्षता राधेश्याम जी किराड़ (कबाडी) ने की । विशिष्ट अतिथि शोभानाथ जी महाराज, आश्रम शहदका, बुंटोली लक्ष्मणगढ़ वाले रहे । मंच संचालन जगदीश जी मीणा ने किया । समापन मे प्रसादी का वितरण अभिषेक जी चौधरी ने किया ।

कार्यक्रम में रमेश जी मुनीम, आशाराम जी सोनी, प्रदीप साहू, लक्ष्मी जी गुप्ता, हजारी लाल जी गुप्ता, सुरेश जी सर्राफ, विष्णु जी शर्मा, सावन प्रजापत सहित छावा टीम, गोगा गुरुजी, उमेश चन्द खण्डेलवाल, पिस्ता देवी, रिद्धि शर्मा, सीमा शर्मा का भी विशेष सहयोग रहा ।

जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14
जागरूक जनता WhatsApp Group को Join करें…
https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hG

www.jagrukjanta.net

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 3 June 2026

Jagruk Janta 3 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

AI से आ रहा है शिक्षा में बदलाव

ASSOCHAM ने किया 'राजस्थान एजुकेशन समिट 2026' का आयोजन जयपुर।...

ASSOCHAM द्वारा जयपुर में राजस्थान एजुकेशन समिट 2026 का आयोजन

जयपुर । ASSOCHAM राजस्थान स्टेटडेवलपमेंट काउंसिल द्वारा The Lalit...