हिल स्टेशन माउन्ट आबू में दिखा भालुओं का कुनबा, लगातार बढ़ रहीं है संख्या

माउंट आबू। राजस्थान प्रदेश के एक मात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में भालुओं का लगातार बढ़ कुनबा बढ़ रहा है। दरअसल तस्वीरों में आप देख सकते है, एक नही दो नही, बल्कि तीन तीन भालूओं को आबादी क्षेत्र में खुले आम विचरण करते हुए देखा जा सकता है। आम जन के जीवन पर भालुओं के हमले का खतरा भी मंडराने लगा है। गौरतलब है कि अब तो हिल स्टेशन माउंट आबू में शाम आठ बजे के बाद देर रात्रि तक आबादी क्षेत्रों में भालू नजर आने लगे है। वही माउंट आबू के पावर हॉउस व ग्लोबल अस्पताल के निकट शाम होते ही निर्भीक होकर कचरा खाते भालू कि तस्वीर कैमरे कैद हो गई है। जबकि भालुओं के बिल्कुल आस पास या यूँह कहे निकट से ही वाहन भी गुजर रहें है। ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि इस प्रकार से भालुओं के आबादी क्षेत्र में आने से किसी बड़े हादसों को खुला आमंत्रण तों नहीं मिल रहा… ऐसे में इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि वन्यजीवों व आमजन दोनों पर ही ख़तरे कि प्रबल आशंका है। ऐसे हालातों में वन्यजीव भालू भी किसी पर हमला कर सकता है..तों दूसरी तरह आमजन भी बचाव में भालु पर प्रहार कर सकता है।

कुल मिलाकर खुले स्थान पर कचरा व जूठन डालने से यह हालत उतपन्न हो रहें है। आपको बता दे तीन दिन पहले ही ब्लाइंड स्कूल में घुस गए थे भालू। इसी पावर हाउस कॉलोनी के निकट ग्लोबल अस्पताल, एसडीएम माउंट आबू का निवास, व कई होटल्स आते है इस क्षेत्र में। यानि आबादी क्षेत्र है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...