बीकानेर: हथियारों से लैस एक दर्जन हमलावरों ने चलाई तलवारें,की फायरिंग,युवक हुआ घायल, ट्रोमा में चल रहा इलाज,चार हमलावर नामजद

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर के अतिव्यस्त भीड़भाड़ वाले अंबेडकर सर्किल के पास फायरिंग होने की खबर सामने आ रही है । मिली जानकारी के अनुसार इस फायरिंग में एक युवक घायल हुआ है जिसे पीबीएम के ट्रोमा सेंटर ले जाया गया है । सूत्रों के अनुसार यह विवाद सोहनकोठी के बाहर स्थित एक किराए की दुकान को खाली करने को लेकर बताते है । जिसको लेकर पहले भी झगड़ा हुआ था। और आज इसी विवाद को लेकर एक पक्ष द्वारा फायरिंग किया बताते है जिससे एक युवक के पैर में गोली लगी है । घटना की जानकारी मिलते ही कोटगेट पुलिस मौके पर पहुंच गई है । युवक का फिलहाल ट्रोमा में इलाज किया जा रहा है ।

पीबीएम चौकी के साहबराम ने जागरूक जनता को बताया कि आज शाम अब से कुछ समय पहले 13 से 15 जने हथियारों से लैस होकर सोहनकोठी के पास आए और तेजकरण गहलोत पर तलवारों सरियों से जानलेवा हमला कर दिया । इस दौरान हमलावरों ने फायरिंग भी की बताते है जिसमे युवक के पैर में गोली भी लगी है । युवक के सिर में गम्भीर चोटें भी आई है । युवक की हालत बेहद गम्भीर है । फिलहाल ट्रोमा में घायल युवक का इलाज चल रहा है । साहबराम के अनुसार घटना में शामिल एक दर्जन आरोपियों में शोएब सहित चार हमलावरों को नामजद कर लिया है शेष की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास पुलिस द्वारा किये जा रहे है।साहबराम के अनुसार हमले में घायल युवक ने कुछ माह पहले इसी मामले में एक पक्ष पर मारपीट की थी जिसमे वह जेल भी गया बताते है । फिलहाल मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए है । हमलावरों की धरपकड़ के प्रयास किये जा रहे है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 19 August 2026

Jagruk Janta 19 August 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

नियमितता, अनुशासन और समय प्रबंधन सफलता की पहली सीढ़ी — डॉ. राजीव Biyani

‘ऊर्जा 2026 – अभ्युदय’ का भव्य आगाज, विद्यार्थियों ने...