बीकानेर में नोखा रोड़ पर लगी भीषण आग,दमकल व पुलिस जाब्ता मौके पर, देखें वीडियो

बीकानेर@जागरूक जनता। शहर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक गोदाम में आग लगने की घटना सामने आई है जिसके बाद अफरा तफरी मच गई। जानकारी मिली है कि नोखा रोड स्थित एक गोदाम में अचानक धुआ निकलने से लोग जमा हो गए। इसकी जानकारी तुरंत गोदाम संचालक को दी गई। हालांकि लोगों ने अपने स्तर पर ही आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर गंगाशहर पुलिस जाब्ता व दमकल की गाड़ियां पहुंच गई । फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार गंगाशहर स्थित एक गोदाम में बच्चों की पहनने वाले डाईपर व सेनेटरी पैड का समान रखा था जिसमें रखे कार्टून जलकर खाक हो गए। हालांकि लोगों ने गोदाम के एक साइड से कई कार्टूनों को सुरक्षित बाहर भी निकाल लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद गंगाशहर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और आग लगे क्षेत्र से लोगों को तितर-बितर किया। आग लगने के कारणों का अभी पता नही चल पाया है वंही इस आगजनी में गोदाम में कितना सामान था और कितना नुकसान हुआ है यह पता नही चल पाया है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related