ऐसा क्या हुआ कि शहर के इस पार्षद की चहुंओर हो रही है प्रशंसा, जाने आप भी..


बीकानेर। सामाजिक कार्यों में हमेशा ही अग्रणी रहने वाले निर्दलीय पार्षद मनोज विश्नोई ने एक ओर प्रेरणादायी कार्य करते हुए मिशाल कायम की है। जिसके चलते हीमोफीलिया के एक बच्चे को रक्त की आवश्यकता पर तुरंत रक्तदान कर दायित्व निभाया। बताया जा रहा है कि बीछवाल इंडस्ट्री एरिया में बिहार मोतिहारी जिले मजदूर त्रिभुवन के बेटे राजन को हीमोफीलिया बीमारी के कारण ब्लड की जरूरत पड़ी। ब्लड डोनर नहीं होने के कारण ब्लड की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी। तब उन्होंने किसी के जरिये पार्षद मनोज विश्नोई से संपर्क किया। पार्षद मनोज बिश्नोई ने चिकित्सक से जानकारी चाहि तो डॉक्टर ने बताया राजन का हिमोग्लोबिन 5 पॉइंट 4 है। चोट लगने के कारण ब्लड का थक्का नहीं जम रहा है और ब्लड की कमी है। पार्षद मनोज विश्नोई होली के दिन मुकाम दर्शन के लिए जा रहे थे। मगर देशनोक से वापस आकर राजन को रक्तदान दिया। विश्नोई के इस पुनीत कार्य के लिये राजन के परिजनों ने आभार जताया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

AI से आ रहा है शिक्षा में बदलाव

ASSOCHAM ने किया 'राजस्थान एजुकेशन समिट 2026' का आयोजन जयपुर।...

ASSOCHAM द्वारा जयपुर में राजस्थान एजुकेशन समिट 2026 का आयोजन

जयपुर । ASSOCHAM राजस्थान स्टेटडेवलपमेंट काउंसिल द्वारा The Lalit...