इंतजार खत्म : 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग का कोविड टीकाकरण 16 मार्च से,सभी सीनियर सिटीजन को लगेगी प्रिकॉशन डोज..

हैदराबाद की दवा कंपनी बायोलॉजिकल ई की स्वदेसी कोर्बेवेक्स वैक्सीन मिलेगी

60 प्लस आयु वर्ग के सभी व्यक्तियों को मिलेगी प्रिकॉशन डोज

बीकानेर@जागरूक जनता। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के किशोर-किशोरियों का कोविड टीकाकरण को लेकर इंतजार अब खत्म होने वाला है। 16 मार्च से इस वर्ग का भी टीकाकरण शुरू हो जाएगा। वैक्सीनेशन पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (NTAGI) ने 12-14 साल के बच्चों के वैक्सीनेशन में हैदराबाद स्थित बायोलॉजिकल ई द्वारा तैयार ‘कोर्बेवैक्स’ के इस्तेमाल की सिफारिश की है जो कि कोविड-19 के खिलाफ भारत का पहला स्वदेशी रूप से विकसित रिसेप्टर बाइंडिंग डोमेन (आरबीडी) प्रोटीन सब-यूनिट वैक्सीन है। सीएमएचओ डॉ बीएल मीणा ने बताया कि 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के लिए विद्यालयों व स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष सत्र लगाए जाएंगे। जिन किशोर-किशोरियों का जन्म 2008, 2009 व 2010 में हुआ है वह सभी इस टीकाकरण के पात्र होंगे।
आरसीएचओ डॉ राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को ही राज्य वैक्सीन भण्डार, जयपुर से उक्त वैक्सीन प्राप्त कर जिले के विभिन्न केंद्रों तक पहुंचा दी जाएगी। जिले को कोर्बेवेक्स की 1,01,000 डोज आवंटित की गई है। 3 जनवरी से 15-18 वर्ष आयु वर्ग का टीकाकरण शुरू किया था जिसमे बच्चों को भारत बायोटेक के कोवैक्सिन शॉट्स दिए जाते थे।
डॉ गुप्ता ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों को एहतियाती खुराक (बूस्टर डोज) देने के लिए कोमोरबिडिटी क्लॉज को हटा दिया गया है। यानी अब सभी सीनियर सिटीजन प्रिकॉशन डोज के लिए पात्र होंगे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ASSOCHAM द्वारा जयपुर में राजस्थान एजुकेशन समिट 2026 का आयोजन

जयपुर । ASSOCHAM राजस्थान स्टेटडेवलपमेंट काउंसिल द्वारा The Lalit...

Jagruk Janta Hindi News Paper 27 May 2026

Jagruk Janta 27 May 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...