भाजपा की प्रचण्ड जीत पर बीकानेर में रांका के नेतृत्व में चंग धमाल के साथ मनाया जीत का जश्न

बीकानेर। यूपी में भाजपा की प्रचण्ड जीत के साथ ही चार राज्यों में भगवा लहराने पर बीकानेर में भी जीत का जश्न मनाया गया। भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के सहसंयोजक महावीर रांका के नेतृत्व में गुरुवार शाम 8 बजे भाजपा की जीत का जश्न चंग धमाल के साथ मनाया गया। महावीर रांका ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के सुशासन का परिणाम है कि जनता ने भारी समर्थन दिया। आमजन ने मोदी व योगी पर विश्वास जताया है और पार्टी को विजयी बनाया है आगे भी 2023 में राजस्थान 2024 में पूरे भारत में भाजपा का शासन रहेगा। पवन महनोत ने बताया कि प्रचंड जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित आमजन ने देशभक्ति के नारों के साथ जश्न मनाया। इस दौरान राजेन्द्र शर्मा, मधुसूदन शर्मा, भगवतीप्रसाद गौड़, शंभु गहलोत, श्रवण चौधरी, तेजाराम राव, देहात अध्यक्ष जसराज सींवर, पार्षद जितेन्द्र सिंह भाटी, घनश्याम रामावत, महेन्द्र साध, मोहित बोथरा, आनन्द सोनी, जगदीश मोदी, राजेन्द्र व्यास, महेन्द्र जनागल, श्याम गहलोत, साहिल सोढा, मुकेश गहलोत, धनराज जाखड़, ओम राजपुरोहित, मघाराम सियाग, राजवीर मारु, शंकरसिंह राजपुरोहित, रमेश भाटी व प्रणव भोजक शामिल रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 26 August 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸 https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

पीपाड़ शहर में हुआ सतरंगी लहरियाँ Savan महोत्सव, महिलाओं की प्रतिभा को मिला मंच

पीपाड़ शहर। ए टू जेड सेवा संस्थान महिला मंडल...

माउंट आबू में BJP की चुनावी बैठक आयोजित

माउंट आबू. आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 की तैयारियों...