बीकानेर मंडल से संचालित होने वाली यह रेलगाड़ियां ब्लॉक के चलते होंगी प्रभावित..

नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण गाडियों का संचालन प्रभावित
रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित रहेगीदक्षिण पश्चिम रेलवे के गदग-होम्बल-गदग बाईपास पर दोहरीकरण कार्य हेतु नॉन इण्टरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल पर संचालित निम्न गाडियॉ मार्ग परिवर्तित रहेगी:-

  1. गाडी संख्या 16587, यंशवन्तपुर-बीकानेर रेलसेवा जो दिनांक 20.03.22 को यंशवन्तपुर से प्रस्थान करेगी, वह अपने निर्धारित मार्ग वाया रणिबेन्नूर व हुब्बली के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया दावणगेरे-अमरावति कालोनि-कोट्टुरू-होसपेटे-कोप्पल-गदग होकर संचालित होगी।
  2. गाडी संख्या 16588, बीकानेर-यंशवन्तपुर रेलसेवा जो दिनांक 20.03.22 को बीकानेर से प्रस्थान करेगी, वह अपने निर्धारित मार्ग वाया हुब्बली व रणिबेन्नूर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया गदग-कोप्पल-होसपेटे-कोट्टुरू-अमरावति कालोनि-दावणगेरे होकर संचालित होगी।

दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित
इंदौर-बीकानेर-इंदौर रहेगी 01 फेरा रद्द

पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल पर निंबाहेड़ा- जवाद रोड-बिसालवास कलां के बीच दोहरीकरण कार्य के कारण बीकानेर मंडल पर संचालित निम्न रेल सेवाएं रद्द रहेगी।

  1. गाडी संख्या 19333, इंदौर-बीकानेर रेलसेवा, जो दिनांक 12.03.22 को इंदौर से प्रस्थान करेगी, वह रद्द रहेगी।
  2. गाडी संख्या 19334, बीकानेर – इंदौर रेलसेवा जो दिनांक 13.03.22 को बीकानेर से प्रस्थान करेगी, वह रद्द रहेगी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related