बीकानेर में युआईटी ने फिर चलाया पीला पंजा, करोड़ो की जमीन अतिक्रमण से मुक्त..

बीकानेर@जागरूक जनता। नगर निकास न्यास की ओर से शनिवार को एक बार फिर अतिक्रमण पर पीला पंजा चला है । जंहा इस कार्रवाई में यूआईटी प्रशासन ने सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त करवाया है। यह कार्रवाई जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल के आदेश व यूआईटी सचिव नरेन्द्र सिंह राजपुरोहित के निर्देश पर यूआईटी के तहसीलदार कालूराम पड़िहार के नेतृत्व में की गई है। तहसीलदार कालूराम पड़िहार ने बताया कि फूलनाथ जी के तालाब के निकट सरकारी जमीन है। जिस पर लोगों ने अतिक्रमण कर लिया था। उनके मुताबिक सरकारी जमीन पर लोगों ने पक्का निर्माण, चारदीवारी, कमरे आदि बना लिए। जिनको ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। शनिवार को इस अतिक्रमण पर यूआईटी ने कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण से मुक्त कराया है। यहां पर सरकारी जमीन का बोर्ड भी लगााया है। उधर जैसे ही यूआईटी प्रशासन के अधिकारी व मशीनरी फूलनाथजी के तालाब के निकट सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचा। उसी दौरान अतिक्रमण करने वालों में हडक़ंप मच गया। देखते ही देखते यूआईटी का बुलडोजर अतिक्रमण पर चलने लगा और कुछ घंटों की कार्रवाई के बाद सरकारी जमीन पूरी तरह से अतिक्रमण से मुक्त हो गई। कार्रवाई के दौरान सहायक सचिव अशोक अग्रवाल, एक्सईएन राजीव गुप्ता, जेईएन राजेन्द्र सारण, भव्यदीप, अलका,विनीत शीलू, पटवारी पूर्णाराम, नयाशहर थाना पुलिस व आरएएसी के जवान शामिल थे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...